फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली से शादी में आए पिता और बेटे पर कई लोगों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र के केबीसी बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में दिल्ली से आए पिता और बेटे पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। बुरी तरह घायल होने पर दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना 15 जनवरी की रात की है। पिता ने शुक्रवार को कौशांबी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन

दिल्ली मौजपुर के विजय पार्क निवासी मनोज कुमार जैन ने शिकायत दी कि 15 जनवरी को केबीसी बैंक्वेट हॉल में उनके परिचित के परिवार के सदस्य की शादी थी। वह बेटे आकाश को साथ लेकर समारोह में शामिल हुए थे। रात 11 बजे पिता और पुत्र दोनों गाड़ी लेने के लिए पार्किंग में पहुंचे तो आकाश गाड़ी मोड़ कर खड़ी कर रहा था जबकि वह शौच करने के लिए कुछ दूर चले गए थे। कुछ सेकंड बाद लौटे तो देखा कि चार-पांच लोग आकाश को बुरी तरह पीट रहे हैं। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों पर हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। दोनों आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागे और अपनी जान बचाई।
घर से सीधा दोनों अस्पताल इलाज कराने गए। 26 जनवरी को दोनों कौशांबी थाने पहुंचे। पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि बैंक्वेट हॉल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की। उसमें से शिकायतकर्ता ने आरोपियों की पहचान विपिन खोकर, विकास जैन, सुरेंद्र कुमार कश्यप और बंटी व अन्य के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा लिखने के बाद विवाद की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें