फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल की बरसी पर पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को आपातकाल की बरसी पर नेहरु नगर राकेश मार्ग पर संयुक्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आपात काल का पुतला दहन किया। इस मौके पर अशोक भारतीय के नेतृत्व में सेना के शौर्य की सराहना की गई और सेना के शौर्य पर सवाल उठाने पर कांग्रेस की भर्त्सना की गई। अशोक भारतीय ने कहा कि जिस प्रकार सेना ने चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ा है यह काबिले तारीफ है। उन्होने कहा कि वर्तमान में चीन के पीछे हटने का भारतीय सेना के जवानों की ताकत सेना के अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस की अलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी सेना और सरकार की आलोचना करने से पहले कांग्रेस का पुराना इतिहास उठाकर देख लें। आपात काल का पुतला दहन करने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। संदीप त्यागी ने कहा कि आपातकाल की बरसी पर आज की आवश्यकता है कि कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार से मुक्त किया जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक भारतीय, संदीप त्यागी, अमित वर्मा, राजेश वर्मा, प्रेम प्रकाश वर्मा, कपिल वर्मा, जया वर्मा, प्रवीण बत्रा, अक्षित वर्मा, आरव वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें