फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मनीष कुमार ने लगाया शतक, यंग एयरसन विजयी

विज्ञापन
रजत मित्तल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ दा मैच बने मनीष कुमार।
विज्ञापन
गाजियाबाद। आंबेडकर रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में चल रहे ऑल इंडिया रजत मित्तल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लीग मुकाबला हुआ। बल्लेबाज मनीष कुमार की 105 रन की उम्दा पारी की दौलत में यंग एयरसन की टीम ने नेहरू युवा केंद्र को नौ रन से हरा दिया। यंग एयरसन की ओर से मनीष कुमार मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन




यंग एयरसन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 254 रन बनाए। बल्लेबाज मनीष कुमार ने 84 गेंद में 13 चौके व तीन छक्के लगाकर 105 रन बनाए। बल्लेबाज शौर्य कौशल ने 54 रन, उदय शर्मा ने 33 रन, अक्षत ने 23 रन बनाए। नेहरू युवा केंद्र के गेंदबाज अमन जैन व आर्यन सैन ने दो-दो, जबकि आर्यन गर्ग ने एक विकेट लिया। बाद में खेलने उतरी नेहरू युवा केंद्र की टीम 36.3 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज शौर्य चौधरी ने 44 रन, निशांत चौधरी ने 32 रन, ईशान आर्यन ने 61 रन बनाए। यंग एयरसन के गेंदबाज अक्षत शर्मा ने चार, उदय शर्मा ने तीन और अवि शर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें