फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मनचले ने की युवती के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में मनचले ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती का कहना है कि वह कालोनी स्थित एक दुकान पर काम करती थीं। दुकान के सामने रहने वाले युवक से वह बातचीत करती थी। कुछ दिन बाद उन्होंने बातचीत बंद कर दी। जिसपर युवक उन्हें परेशान करने लगा। उससे परेशान होकर युवती ने नौकरी छोड़ दी, लेकिन युवक उन्हें रास्ते में परेशान करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उनका फोन तोड़ दिया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी फैजान की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें