फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाइड बनकर विदेशी महिलाओं से लूट करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाइड बनकर विदेशी महिलाओं से लूट करने वाले को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच लाख वियतनामी करेंसी, दो पिट्ठू बैग, क्रेडिट कार्ड व पर्स बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान वेवसिटी महरौली विशाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज मालिक ने बताया कि 30 मार्च को वियतनाम की तीन महिलाओं ने हापुड़ जीआरपी थाने में सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी की तलाश थी। एक अप्रैल को सुबह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक-दो पर एक व्यक्ति दो पिट्ठू बैग के साथ खड़ा था। तभी संदेह होने पर जीआरपी टीम ने उसे घेर कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
-पहले घुमाया लालकिला फिर पिलखुवा ले जाकर लूटा सामान :
जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज मालिक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि वह विदेशी महिलाओं से गाइड बनकर मिला था। गूगल की मदद लेकर उसने महिलाओं से बात की और पहले लालकिला घुमाया। महिलाओं को विश्वास में लेकर सेल्फी भी ली। चार बजे वह उन लोगों को लेकर आंनद विहार आया। यहां से हापुड़ के लिए सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। पिलखुवा में महिलाओं का बैग और समान लेकर उतर गया। करीब 27 साल का विशाल 10वीं पास है। विशाल पर मेरठ जीआरपी थाने में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें