ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव में देर रात अज्ञात व्यक्ति ने अब्दुल रहमान (55) पुत्र रमजानी की ईंट से पीटकर हत्या कर दी। अब्दुल रहमान के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। सुबह आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर जहां शुरू की। अब्दुल रहमान मूल रूप से बदायूं का रहने वाला था। यहां किराए पर रहता था।