गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक वाहन ने नीरज कुमार शर्मा(48) को टक्कर मार दी। मौकेपर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दी। नीरज उस समय घर से टहलने के लिए निकले थे। हादसा पुराना बस अड्डे के पास हुआ।
मालीवाड़ा की जीडीए स्टाफ कॉलोनी के रहने वाले हिमांशु ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। हिमांशु का कहना है कि पिता चाय पीने के बाद घर से निकले थे। जैसे ही वह पुराना बस अड्डा के पास पहुंचे तो किसी वाहन की उन्हें टक्कर लग गई। पुलिस से उन्हें इसकी जानकारी मिली। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।