फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 15 फीट गहरे नाले में गिरा स्कूटी सवार, CCTV फुटेज आया सामने; पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

Thu, 28 Aug 2025 05:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक हादसे का वीडियो सामने आया है। जहां गौर ग्रीन सिटी मार्केट में खुले नाले में एक स्कूटी सवार गिर गया। पंद्रह दिन पहले से नाला खुला है।
विज्ञापन
नाले में गिरा शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनजीटी के आदेश के बाद भी निगम लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहा है। इंदिरापुरम के वैभव खंड में गौड़ ग्रीन सोसायटी के पास गुरूवार को बर्गर लेने आया दिव्यांग स्कूटी समेत करीब 15 फीट नाले में गिर गया।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन दिव्यांग की कमर में चोट आई है। आस-पास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नाले में सीढ़ी लगाकर दिव्यांग को बाहर निकाला। नगर निगम ने जुलाई में नाले की सफाई का कार्य कराया गया था। इसके बाद से अभी तक रैंप नहीं लगाए गए हैं।

हादसे का शिकार हुए खोड़ा सुभाष पार्क के निवासी संतोष यादव ने बताया कि सुबह बच्चों के लिए बर्गर लेने के लिए आए थे। इस दौरान खुले हुए नाले पर ध्यान नहीं गया और स्कूटी नाले में गिर गई। नाले की गहराई बहुत अधिक होने से कमर में चोट आई है। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह नाला करीब एक महीने से खुला हुआ है। नगर निगम ने नाले की सफाई कराई थी तो उसे ढकना भी चाहिए थे। पहले से नाला रैंप से ढका हुआ था। 

व्यापारियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब नाले में कोई गिरा हो। इससे पहले भी कई वाहन चालक व बच्चे नाले में गिर गए हैं। एक बच्चा भी बीते माह नाले में गिर गया था। 

उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारी बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, व्यापारियों ने बताया कि नाला पहले रैंप से ढका हुआ था। नगर निगम ने जुलाई में नाले की सफाई का कार्य कराया गया था। इसके बाद से अभी तक रैंप नहीं लगाए गए हैं। जो रैंप लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापारियों ने लगाए थे वह भी तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें