मोदीनगर। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर गोविंदपुरी क्षेत्र में विजयनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी मोदीनगर सुनील भारद्वाज ने बताया कि मृतक की पहचान विजयनगर कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय हरेराम सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि हरेराम सिंह किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह डाउन ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।