मुरादनगर। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे सूचना मिली कि असालतनगर गांव के पास मेरठ की ओर ट्रैक पर युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू की। शव की पहचान जितेंद्र (38) पुत्र राजवीर सिंह निवासी असालतनगर गांव के रूप में हुई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। बताया गया है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।