फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी की हत्या की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। ब्रजविहार कॉलोनी में शुक्रवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या की झूठी सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे पुलिस कंट्रोल पर एक युवक ने सूचना दी कि मेरी पत्नी की हत्या हो गई है। हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मय पुलिस फोर्स के ब्रजविहार कॉलोनी पहुंचे, पुलिस ने वहां जांच की तो मामला फर्जी निकला। एसीपी ने बताया कि शराब के नशे में राहुल शर्मा ने अपनी पत्नी की हत्या की झूठी सूचना दी थी। बताया कि राहुल शर्मा का शांतिभंग में चालान किया है। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग मामले में जुनैद निवासी व्यापारियान व दिलशाद का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें