मुरादनगर। कृषि भूमि दिलाने के नाम 48 लाख रुपये ठगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद के गांव सदरपुर निवासी सचिन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव कन्नौजा निवासी रामकिशन समेत अन्य लोगों से कृषि भूमि का सौदा किया था। पेशगी के तौर पर सचिन कुमार ने 48.80 लाख रुपए दे दिए और बाकी रकम बैनामा के समय देने की बात तय हुई। सचिन कुमार ने बताया कि पता चला कि रामकिशन ने उक्त जमीन का इकारनामा किसी अन्य से भी कर रखा है। जब सचिन ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने सरिया मारकर सिर फोड़ दिया। सचिन की तहरीर पर पुलिस ने रामकिशन, दिपांशु, तरुण, नेहा, तन्नु निवासी कन्नौज गांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसीप ने बताया कि नामजद रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया है।