रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगांवा निवासी इलियास पुत्र असलम खाँ ने अपनी फेसबुक आईडी से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। इस संबंध में थाना रामघाट पर मुअसं- 38/20 धारा 153ए, 153बी, 67 आईटी एक्ट व 54 आपदा प्रबंधन अधि0 पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया अग्रिम कार्रवाई करते हुए अभियुक्त इलियास पुत्र असलम खाँ को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वही मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक पोस्ट न करें। यदि कोई व्यक्ति/युवक द्वारा डिजिटल वालंटियर ग्रुप अथवा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से कोई आपत्तिजनक पोस्ट की जाती है अथवा शेयर की जाती है तो उसके विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।