फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फायरिंग के मामले मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के दुहाई में 23 दिसंबर को प्रॉपर्टी डीलर मोहित त्यागी के कार्यालय पर फायरिंग कराने वाले मुख्य आरोपी सन्नी त्यागी निवासी दुहाई ने पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। काफी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अब उसे पीसीआर पर लेकर पूछताछ करेगी और पिस्टल बरामद करेगी।
विज्ञापन


सन्नी त्यागी ने प्रॉपर्टी के विवाद में मोहित त्यागी पर दो बदमाशों को 80 हजार रुपये देकर वारदात कराई थी। मामले में पुलिस 29 दिसंबर को हापुड़ के सिंभावली निवासी कपिल गिरी और बुलंदशहर के अगौता निवासी यतेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। उन्होंने ही पुलिस को बताया था कि सन्नी ने उनसे वारदात कराई। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सन्नी को रिमांड पर पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें