फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धर्मांतरण के सुबूत और जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस पहुंची कविनगर थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महाराष्ट्र में भी करीब 400 लोगों के धर्मांतरण की सूचना पर गरमाए मामले की जांच के लिए शनिवार को महाराष्ट्र की मुंब्रा पुलिस कविनगर थाने पहुंची। मुंब्रा क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर मालोजी शिंदे के नेतृत्व में पहुंची दो अधिकारियों की टीम ने कविनगर पुलिस और एसीपी से मुलाकात कर गेमिंग एप के जरिए हुए धर्मांतरण के मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अब तक की गई जांच में जुटाए गए सुबूत और दस्तावेज मांगे हैं, ताकि महाराष्ट्र में गरमाए इस मुद्दे पर रिपोर्ट दी जा सके। कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी मुंब्रा पुलिस से साझा किए हैं, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मुंब्रा पुलिस ने केस से संबंधित सामान्य जानकारियां मांगी थीं।
विज्ञापन

दरअसल, गाजियाबाद में गेमिंग एप के जरिए छात्र के धर्मांतरण का मामला सामने आने पर गुजरात के एक व्यक्ति ने कमिश्नरेट पुलिस के एक सीनियर अधिकारी को फोन करके बताया था कि मुंब्रा में करीब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया जा चुका है। गुजरात के इस व्यक्ति का दावा है कि राजेश जानी नाम के एक व्यक्ति का धर्मांतरण भी वहां हो चुका है और राजेश की बेटी ने इसकी सूचना उन्हें दी है। यह मामला प्रमुखता से प्रसारित हुआ तो महाराष्ट्र में भी यह मुद्दा गरमा गया है। मुंब्रा के एनसीपी विधायक ने इस दावे का विरोध कर ठाणे के पुलिस कमिश्नर से जांच कराने की मांग की थी। इसी मामले में पुलिस कमिश्नर ने मुंब्रा के पुलिस अधिकारियों को यहां जांच के लिए भेजा है। मुंब्रा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि वह धर्मांतरण मामले से जुड़े सबूत और प्रमुख तौर पर मुंब्रा में 400 लोगों के धर्मांतरण के किए गए दावे के बारे में जानकारी जुटाने आए हैं। उन्होंने उन पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की, जिनके पास गुजरात के व्यक्ति की कॉल आई थी।

धर्मांतरण कर चुके राजेश जानी को भी तलाश रही मुंब्रा पुलिस

धर्मांतरण मामले की जानकारी करने पहुंचे मुंब्रा पुलिस के अधिकारी का कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस उस राजेश जानी नाम के व्यक्ति की भी तलाश कर रही है जिसके धर्मांतरण का दावा किया गया है। बद्दो उर्फ शाहनवाज मकसूद के साथ-साथ राजेश जानी भी फरार है। राजेश जानी से भी इस मामले में अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें