फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आज होगी महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए रविवार सुबह दस बजे लाजपत नगर सामुदायिक केंद्र पर महापंचायत की जाएगी। महापंचायत में शामिल होने के लिए शनिवार को कई खाप और संगठनों के लोग अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भी धरनास्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे अनिल चौधरी से अनशन खत्म करने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मांग को उचित प्लेटफार्म पर रखेंगे। महानगर अध्यक्ष ने धरनास्थल पर बैठे लोगों को कहा कि उनकी मांग उचित है और सरकार इस पर काम भी करेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर और मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी से बात कर इस मामले का उचित संज्ञान लेने के लिए कहा है। इस दौरान संजीव शर्मा ने जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के देशभर के अनेक राज्यों के पदाधिकारियों से महापंचायत ना करने या फिर शांति बनाए रखने की अपील की। पंचायत में शामिल होने के लिए शनिवार को ही तालियान खाप के खाप चौधरी सुधीर तालियान अपनी खाप के अन्य लोगों को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही पर्वतीय भ्रात समाज लाजपत नगर, राजपूत सभा लोनी, महाराज सूरजमल समिति और अन्य कई संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। अनशन कर रहे अनिल चौधरी ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से धरना स्थल पर महापंचायत होगी। महापंचायत में पश्चिमी यूपी समेत झारखंड, बिहार, असम व त्रिपुरा से भी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें