गाजियाबाद। रईसपुर गांव से लापता हुए प्रवेश कुमार के शव का कंकाल मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के एक खेत में पेड़ के नीचे मिला। शव के अधिकांश भाग नहीं मिले। शव को जंगली जानवर ने भी खाया हुआ है। प्रवेश के भाई ने कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की है। प्रवेश कुमार को पुलिस मानसिक रूप से कमजोर बता रही है। आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ा और नीचे गिरने से उसके सिर में चोट लगने से मौत हो गई।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रईसपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार 35 वर्षीय लापता हो गए थे। इस मामले में 17 अगस्त को मधुबन- बापूधाम थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी प्रवेश कुमार का कोई पता नहीं चला। रविवार को एक राहगीर ने सूचना दी की बदबू आ रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान के तौर पर इसकी सूचना प्रवेश कुमार के परिजनों को दी गई। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर इसकी पहचान प्रवेश कुमार के रूप में की। चिकित्सकों ने कंकाल की हालत को देखकर शव को 30 से 45 दिन पुराना बताया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने इस मामले में किसी तरह का कोई आरोप किसी पर नहीं लगाया है। फिर भी विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही है।
-फोटो 60 : पत्रकारों से बातचीत करती स्व. नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी, भतीजे कपूर राठी व पर