फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश, बनाई वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किए जाने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में विपिन त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने कहा कि वह एक जिम सेंटर पर एक्सरसाइज करने के लिए जाती थीं। वहां विपिन त्यागी नाम का शख्स मिला। जिसने उससे नजदीकी बढ़ा ली। आरोपी उनसे बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने एक दिन उनको पेय पदार्थ में नशीला पाउडर दे दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। इस दौरान आरोपी ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि आरोपी ने उनको फोटो और वीडियो भेज कर ब्लैकमेल किया। उनको वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उनको मिलने के लिए बुलाता रहा। एक महीने तक उत्पीड़न झेलने के बाद महिला ने मामले की शिकायत नंदग्राम थाने में की।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें