फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टप्पेबाजी कर महिला से कुंडल व चेन उतरवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में तीन बदमाशों ने बृहस्पतिवार को स्कूल छोड़कर घर लौट रही सरिता कुमारी को बहला-फुसलाकर बातों में उलझा लिया और कुंडल व चेन उतरवा ली। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक बदमाशों मौके से फरार हो गए। मामले में उनके पति अरविंद कुमार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

महेंद्रा एंक्लेव निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने दस बजे बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। कार्टेज चौक के पास पहुंची तीन बदमाशों ने रोककर झांसे में लेकर गहने उतरवा लिए। गहनों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। बदमाशों के जाने के बाद जब वह कुछ समझ पाई तो उन्होंने कॉल कर आपबीती बताई। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें