फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूसरे के नाम से आईडी बना ले लिया 16 लाख का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। माल निर्यात करने पर सरकार से मिलने वाली छूट के लिए आइसगेट (इंडियन कस्टम इलेक्ट्रॉनिक गेटवे) पर कारोबारी मुकेश कुमार काईरा के नाम से फर्जी खाता बनाकर करीब 16.50 लाख रुपये का लाभ लेने का मामला सामने आया है। मामले में मुकेश कुमार ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार ने बताया कि वह डेनमार्क और स्वीडन में गारमेंट निर्यात करने का काम करते हैं। माल निर्यात करने पर सरकार की तरफ से कुछ छूट दी जाती है। उसको लेने के लिए आइसगेट पर अकाउंट बनाना होता है। उन्होंने इस पर अकाउंट बनाने के लिए मई में आवेदन किया था जो निरस्त हो गया। कुछ दिनों के बाद उन्हें खाता बनने की जानकारी मिली लेकिन वह किसी दूसरे की मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर था। इस पर उन्होंने अकाउंट बंद करने के लिए कहा, बाद में जानकारी मिली उनके नाम का इस्तेमाल करके खाते से 16.50 लाख का लाभ लिया गया है। कुछ लोगों ने उनके आधार का फोटो बदलकर और फर्जी पैन कार्ड व डिजिटल हस्ताक्षर के साथ आइसगेट पर अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी की है। इसमें विभाग के लोगों की भी मिलीभगत भी हो सकती है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें