फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के कत्ल के बाद दी जान: मुझे धोखा दिया, तुम्हें भी देती, लेकिन अब नहीं, वीडियो कॉल कर महिला के पति...

Mon, 29 May 2023 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एक ओयो होटल में छात्र ने विवाहिता की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। खौफनाक कदम उठाने से पहले उसने मधु के भाई दीपक और पति मोहित को वीडियो कॉल की। दोनों को मधु का शव दिखाया। मधु के पति से हिमांशु ने वीडियो कॉल पर कहा कि मुझे धोखा दिया है... तुम्हें भी देती इसलिए, मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
ITI student killed married woman - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एक ओयो होटल में छात्र ने विवाहिता की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। खौफनाक कदम उठाने से पहले उसने मधु के भाई दीपक और पति मोहित को वीडियो कॉल की। जोर से चीखते हुए दोनों को मधु का शव दिखाया। 
विज्ञापन


गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोदीनगर के कादराबाद रजवाहे के पास स्थित ओयो होटल में रविवार की दोपहर आईटीआई के छात्र हिमांशु (22) ने विवाहिता मधु (22) की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

मधु की हत्या करने के बाद हिमांशु ने उसके भाई दीपक और पति मोहित को वीडियो कॉल की। जोर से चीखते हुए दोनों को मधु का शव दिखाया। हिमांशु और मधु के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन के जरिए उन्हें तलाश करते हुए पुलिस होटल पहुंची तो दोनों के शव मिले। मधु का शव बिस्तर पर पड़ा था। हिमांशु का पंखे से लगाए फंदे से लटका था।
विज्ञापन


वीडियो कॉल के दौरान हिमांशु ने मधु के भाई दीपक को अपशब्द कहे। इसके बाद उसे हत्या करने की वजह बताई। बोला, मधु मेरी थी, मैंने तुमसे उसे मांगा था, तुमने उससे मेरी शादी नहीं की, इसलिए उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बेड पर पड़ी उसकी लाश दिखाई।
Trending Videos

दीपक ने पुलिस को बताया कि उसे यकीन नहीं हुआ। वीडियो में कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था लेकिन हिमांशु की बातों से चिंता हो गई। इसलिए, उसे कॉल की। उसका फोन स्विच ऑफ था। मधु का फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। इस पर मोहित को जानकारी दी। मोहित ने बताया कि उसके पास भी हिमांशु की वीडियो कॉल आई है।

पुलिस का कहना है कि हिमांशु ने मोहित से कहा, इसने मुझे धोखा दिया, तुम्हें भी देती, लेकिन अब नहीं दे पाएगी, मैंने धोखेबाज को मौत की नींद सुला दिया है। जो मेरी नहीं हुई, वो तुम्हारी भी नहीं होती, इसका मर जाना ही ठीक था। मैं भी अब जीना नहीं चाहता हूं, दुनिया से विदा ले रहा हूं। 
 

इसके बाद उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। मधु के परिजन दोनों के फोन मिलाते रहे। इसके बाद पुलिस के पास गए। परिजनों ने बताया कि हिमांशु ने किसी होटल से फोन किया। इस पर पुलिस ने होटलों की तलाशी शुरू की लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। 
 
विज्ञापन

इस पर दोनों के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन निकलवाई गई। इससे पता चला कि दोनों ओयो होटल में थे। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कादराबाद स्थित होटल में यह घटना हुई। दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बरामद कर लिए गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। किसी पक्ष ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें