फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा के 66 वार्डों में खिला कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम के 66 वार्डों में कमल खिल गया है। पिछले निकाय चुनाव के मुकाबले 10 सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। टिकट बंटवारे से नाखुश कार्यकर्ताओं ने निर्दलिय चुनाव लड़कर अपनी अहमियत साबित कर दी है। पिछले चुनाव में जहां निर्दलियों की संख्या 10 थी इस बार 16 प्रत्याशी जीतकर सदन में पहुंचे हैं। वार्डों में बसपा का जनाधार भी कुछ खास नहीं कर पाया। 2017 में 12 बसपा के पार्षद चुनाव जीते थे। इस बार इनकी संख्या आधे से कम होकर पांच पर सिमट गई है। सपा अपनी स्थिति बरकरार रखे हुए है। कांग्रेस जहां पिछले चुनाव में सदन में 16 पार्षदों के साथ मुख्य विपक्ष की भूमिका में थी, इस बार महज तीन सीट पर संतोष करना पड़ा है। इस बार सदन में आम आदमी पार्टी के तीन और एआईएमआईएम के दो पार्षद पहुंचे हैं।
विज्ञापन


2017 में जीते पार्षद 2023
भाजपा : 57 66

कांग्रेस : 16 03

बसपा : 12 05

सपा : 05 05

निर्दलीय : 10 16
आप 03
एआइएमआईएम 02
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें