फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 15 लाख के लोन लेने के चक्कर में गंवाए 3.30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 15 लाख का लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना कवि की बेटी को महंगा पड़ गया। शातिर ने कागजी औपचारिकता और बैंक अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर 3.30 लाख रुपये की चपत लगा दी। मामले में पीड़िता ने रामभरोसे निवासी खलसिया, सरवा, बुलंदशहर के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनको 15 लाख रुपये लोन की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने नवंबर 2023 को ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उनके पास रामभरोसे का फोन आया। आरोपी ने लोन के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने की बात कही। उसको उन्होंने व्हाट्सएप पर दस्तावेज भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने फोन कर कहा कि उनका सिबिल स्कोर खराब है। इसलिए लोन मिलना मुश्किल है। फिर भी वह इसके लिए बैंक अधिकारियों से बात करेगा और इसमें दो हजार और 6,700 रुपये का खर्च आएगा। इसके बााद फाइल और अन्य खर्चे बताकर आरोपी ने अलग-अलग खातों में राशि ट्रांसफर करा ली। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें