फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो फैक्टरी मालिकों को चार करोड़ का नुकसान, अन्य को लाखों का

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी में दो फैक्टरी मालिकों को बाढ़ से करीब चार करोड़ का नुकसान हो गया। वहीं दर्जनों ऐसे फैक्टरी मालिक हैं जिन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। इन मालिकों की नींद हराम हो गई है, क्योंकि इस नुकसान की क्षतिपूर्ति का कोई उपाय फिलहाल उन्हें नहीं दिख रहा है। वहीं इन फैक्टरियों में काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों की नौकरी पर आफत आ गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के पीतमपुरा में अंकित मेहरा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने करीब सात साल पहले ट्रॉनिका सिटी में अंडर गारमेंट में लास्टिक डालने की फैक्टरी लगाई थी। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में करीब 22 मजदूर काम करते हैं। फैक्टरी में करीब 20 से अधिक कीमती मशीन हैं। बाढ़ के चलते उनकी फैक्टरी में करीब 9 फुट पानी भर गया। इससे 17 से 18 कीमती मशीन खराब हो गईं। उन्हें करीब दो करोड़ का नुकसान हो चुका है। उन्होंने फैक्टरी में हुए नुकसान को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में हुए नुकसान को देखते हुए चार दिनों से नींद नहीं आई है। फैक्टरी कैसे चलेगी पता नहीं है।
इलेक्ट्रिक पार्ट्स बनाने की फैक्टरी में भरा पानी 2 करोड़ का नुकसान

दिल्ली के जाफराबाद में रहने वाले सोएब मलिक की ट्रॉनिका सिटी बी-1 में इलेक्ट्रिकल पार्ट्स बानने की फैक्टरी हैं। उन्होंने बताया कि 2013 में उन्होंने अपनी जमा पूंजी लगाकर फैक्टरी लगाई थी। फैक्टरी में आसपास क्षेत्र के करीब 100 कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनकी फैक्टरी में करीब पांच फुट पानी भर गया था। इससे करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा अभी तक कोई अधिकारी नहीं आए हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें