फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूटी में पैर मारकर महिला से लूट ली सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर साईं बाबा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार शाम स्कूटी में पैर मारकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। संतपुरा कॉलोनी निवासी धर्मवीर चौधरी की पत्नी बीनू चौधरी ने बताया कि सोमवार शाम वह पुत्री से मिलने हापुड़ मार्ग स्थित ग्रीन सिटी जा रही थीं। जैसे ही वह गंदा नाला स्थित मंदिर के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो बदमाश उनकी स्कूटी के पीछे लग गए। एक बदमाश ने हेलमेट पहना था। कुछ दूर पीछा करने के बाद बदमाशों ने बाइक बराबर में लाकर बीनू से कहा कि आंटी रास्ता खराब है स्कूटी धीरे चलाओ। इतने में पीछे बैठे बदमाश ने स्कूटी में पैर मार दिया। बीनू जैसे ही स्कूटी संभलाने लगी तभी बदमाशों ने झपटा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। बीनू ने बताया कि लूटी गई चेन डेढ़ तोले की थी। एसीपी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें