फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग खुद ही घरों के आगे कर रहे सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग खुद ही घरों के आगे कर रहे सैनिटाइजेशन - लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उठाया कदम - नगर निगम की तरफ से भी कॉलोनियों में किया जा रहा सैनिटाइजेशन का काम माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घरों के आसपास सैनिटाइजेशन बेहद ही जरुरी है। नगर निगम की तरफ से कॉलोनियों को सैनिटाइज किया जा रहा है लेकिन रोजाना सभी कॉलोनी में सैनिटाइजेशन करना नगर निगम के लिए भी काफी मुश्किल है। ऐसे में लोगों ने खुद ही अपने घरों के आसपास सैनिटाइजेशन करना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नगर निगम की तरफ से कॉलोनियों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर निगम के पास सीमित संसाधन होने की वजह से रोजाना सभी कॉलोनी में सैनिटाइजेशन करना मुश्किल है। ऐसे में लोगों ने अब खुद ही अपने घरों और आसपास के इलाको को सैनिटाइजेशन करने का जिम्मा उठाया है। शालीमार गार्डन इलाके में स्थानीय निवासी वकील खान ने हाइपोक्लोराइड दवा का छिड़काव अपनी कॉलोनियों के घरों में कराया। इसके साथ ही लोग भी स्वयं अपने घरों के आगे खुद ही दवा का छिड़काव कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग घरों में भी सैनिटाइजर से दरवाजे और मेंनगेट के आसपास सैनिटाइजेशन खुद ही कर रहे हैं।  इसके साथ ही सोश ल मीडिया के जरिए लोगों से भी खुद और घरों को समय समय पर सैनिटाइज करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें