फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लगातार जहरीली हो रही लोनी की हवा, एक्यूआई हुआ 300 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से ग्रैप तीन की पाबंदियां भी लागू कर दी गई, बावजूद इसके गाजियाबाद में कोई खास असर दिख नहीं रहा। शुक्रवार को भी लोनी की हवा सबसे अधिक जहरीली रही, यहां का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया। ग्रैप की पाबंदियों के बावजूद बीते चौबीस घंटे में शहर के एक्यूआई में महज छह अंकों की कमी आई। वहीं, इंदिरापुरम के एक्यूआई में भी 39 अंकों की कमी दर्ज की गई। वहीं लोनी के एक्यूाई में 28 अंकों की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। गाजियाबाद का महज गोविंदपुरम इलाका ऐसा रहा जहां की हवा सामान्य श्रेणी में दर्ज हुई। इसके अलावा अन्य सभी स्टेशन की हवा खराब ही रही। बीते कई दिनों से लगातार लोनी, इंदिरापुरम और वेब सिटी की हवा खराब श्रेणी में ही दर्ज की जा रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि लोनी दिल्ली के करीब है, जिसकी वजह से यहां समस्या आ रही है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशनों का एक्यूआई
गोविंदपुरम-151

इंदिरापुरम-283
लोनी-306

न्यू तहसील-लोनी-271
वसुंधरा-

वेद विहार-269
संजयनगर-257

वेव सिटी-254
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें