फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में आत्मदाह की कोशिश: लोनी नगर पालिका में सभासद ने खुद पर डाला पेट्रोल, इस बात से थे नाराज

Fri, 29 May 2026 05:38 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

लोनी नगर पालिका बोर्ड बैठक में एक शख्स ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते अन्य सभासदों ने उन्हें रोका। पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी नगर पालिका में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड नंबर 1 के सभासद आदर्श प्रधान ने नगर पालिका के अधिकारियों पर गंभीर आरोपों के विरोध में पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते अन्य सदस्यों और कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और आग लगाने से बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


सभासद आदर्श प्रधान ने नगर पालिका के अधिकारियों पर जनता की मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी करने, सफाई कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान न करने, नगर पालिका में बढ़ते भ्रष्टाचार और भेदभावपूर्ण विकास कार्यों का आरोप लगाया है। 

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि वार्डों में विकास कार्यों में भी भेदभाव किया जा रहा है। सभासद का कहना है कि इन गंभीर मुद्दों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते उन्हें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
आदर्श प्रधान का यह विरोध प्रदर्शन नगर पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान हुआ, जहां उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की। जब उन्हें लगा कि उनकी आवाज अनसुनी की जा रही है, तो उन्होंने पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक लिया। घटना के तुरंत बाद, इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसने इस मुद्दे को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें