फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरियाणा के मुख्यमंत्री को लोनी विधायक ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोमवार को पत्र लिखा है। विधायक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से फरीदाबाद के अनंगपुर गांव में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। पत्र में विधायक ने लिखा है कि मुख्यमंत्री को कार्रवाई से प्रभावित ग्रामीणों को अंतरिम राहत देने के साथ साथ पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। यह गांव हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर है। वन अधिनियम और न्यायालय के आदेश पर ऐतिहासिक गांव को उजाड़ना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती के साथ पक्ष रखने और यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें