फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी-बागपत पुश्ता टूटा, अलीपुर, पचायरा गांव में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बागपत-लोनी की सीमा पर पानी के बहाव से पुश्ता टूट गया। इससे पानी लोनी के अलीपुर और पचायरा गांव तक पहुंच गया। ग्रामीणों को अब बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। उधर, प्रशासन ने गांव में एलान कर अलर्ट रहने के लिए कहा है। बागपत और गाजियाबाद का प्रशासन पुश्ते के निर्माण करने में जुटा है।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में बरसात होने पर हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते लोनी की सीमा दिल्ली बदरपुर में पानी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। 209 खतरे के निशान से पानी 212.15 ऊपर चल रहा है। बृहस्पतिवार को लोनी बागपत की सीमा में पुश्ता पानी के बहाव के चलते टूट गया जिसके बाद पुस्ता पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। पुश्ता टूटने पर पानी तेजी से लोनी और खेकड़ा की तरफ जाने लगा।
सूचना पाकर डीएम राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर बागपत के अधिकारी भी जेसीबी, पॉकलेन मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। एक तरफ से गाजियाबाद और दूसरी तरफ से बागपत प्रशासन गड्ढ़े को भरने में जुट गया। हालांकि पानी का बहाव इतना तेज है कि गड्ढा भरने में परेशानी होने लगी। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। पुश्ता टूटने की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर प्रशासन को निर्माण कार्य करने पर परेशानी हुई। इसके बाद प्रशासन ने लोगों की भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द गड्ढा नहीं भरा गया, तो लोनी के कई गांव चपेट में आ जाएगे। गांव में बाढ़ के हालात पैदा हो जाएगे।



पेड़ और मिट्टी भी पानी का बहाव नहीं रोक सकी :
प्रशासन ने आसपास लगे पेड़ों को गड्ढे में डालकर पानी का बहाव रोकने की कोशिश की लेकिन पानी नहीं रुका। इसके बाद प्रशासन ने मिट्टी डलवाकर पानी रोकना चाहा लेकिन पानी नहीं रुका। प्रशासन ने बड़े-बड़े पत्थर गड्ढे में डलवाए है।



अलीपुर गांव और पचायरा गांव में पानी पहुंचा

पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि पानी कुछ घंटों में ही लोनी के अलीपुर और पचायरा गांव तक पहुंच गया। हालांकि पानी गांव के खेतों तक ही पहुंचा है। आबादी क्षेत्र में भी जल्द पानी पहुंचने की आशंका के चलते लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने अपने घर के नीचे रखे सामान को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट करने का काम भी शुरू कर दिया। उधर प्रशासन ने अलीपुर, पचायरा समेत कई गांवों में मुनादी कराई है।


मंडोला और आवास विकास के बिजली घरों की लाइट बंद की :
अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि पानी का जलस्तर बढने पर मंडोला और आवास के बिजली घर की बिजली सप्लाई को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। इन बिजली घरों के सभी फीडरों को बंद कर दिए हैं। 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।


40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला :
बदरपुर गांव का एक हिस्सा लोनी की सीमा में आता है। पानी का बहाव ज्यादा होने पर इस हिस्से में भी पानी भर गया। समय रहते प्रशासन ने मौके से करीब 40 लोगों को बाहर निकाल लिया है। इन लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। प्रशासन ने इनके रहने के लिए टेंट लगाए हैं। इन लोगों को खाने, पानी और बिजली की सुविधा मुहैया कराई है। पानी उतरने के बाद इन लोगों को वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें