फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की किल्लत बरकरार: सुबह 4 बजे से लाइन, फिर भी छह घंटे खाली हाथ; बुकिंग के बावजूद डिलीवरी तक नहीं

Sat, 18 Apr 2026 07:08 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

मुरादनगर में रसोई गैस की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। शनिवार सुबह चार बजे से सिलिंडर के लिए लगी लंबी लाइन दोपहर तक भी नहीं हटी। आयुध निर्माणी एजेंसी बंद होने के बाद सप्लाई ठप है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसोई गैस की आपूर्ति में कमी के कारण घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण एजेंसियों पर भी लाइन लगी है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही है।

विज्ञापन


आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर स्थित गैस एजेंसी बंद होने के बाद किसी अन्य एजेंसी से यहां गैस की सप्लाई की जाती है। मोहित वर्मा, महेश कुमार, अरुण कुमार, अभिषेक, यश राज, सोहनलाल त्यागी, सन्नी कुमार आदि का कहना है कि शनिवार सुबह चार बजे से सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे हैं। 

दोपहर के 12 बजे तक एजेंसी से गैस की गाड़ी नहीं आई। छह घंटे से अधिक समय तक लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल रही, लेकिन खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
आरोप है कि सिलिंडर की गाड़ी आने का कोई समय सुनिश्चित नहीं है। गैस सिलिंडर देने का कोई सिस्टम नहीं है। गैस आने की सूचना पर लोग सिलिंडर लेकर लाइन में लग जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें