गाजियाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को आक्रोश रैली निकाली और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा की ओर से सार्वजनिक रूप से बहन बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के साथ सामाजिक तानेबाने को बर्बाद करने के लिए जानबूझकर कुत्सित प्रयास किया गया है। जो घोर निंदनीय और आपत्तिजनक है। इसके लिए आईएएस संतोष वर्मा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में धीरेंद्र त्रिपाठी, अमित चढ्ढा, विशाल, राहुल, ऋतिक, अभिषेक, सचिन, अतुल, दिपेन्द्र, शक्ति, सुन्दरलाल, अनुज, हिमांशु, शुभम आदि मौजूद रहे।