फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थाने से 500 मीटर दूर शिक्षिका के गले से लॉकेट और चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने से महज 500 मीटर दूर लुटेरे ने शिक्षिका गुंजन राणा के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। घटना के दौरान उनके हाथ में एक साल का बच्चा था। शोर मचाने पर दो लोगों ने बाइक से पीछा किया लेकिन लुटेरे भाग निकले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षक पति दीपक दो-तीन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। दोनों रात करीब नौ बजे बच्चे को लेकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही साइकिल की दुकान के सामने पहुंचे तो पीछे से आए लुटेरे ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। बच्चा हाथ में होने की वजह से वह कुछ विरोध भी नहीं कर पाईं जबकि पति ने पीछा किया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई और लुटेरों की तलाश की लेकिन दोनों को ढूंढ नहीं पाए। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत देकर लूट का मुकदमा कराया। उधर, लूट की घटना साइकिल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लुटेरे ने हेलमेट नहीं पहना था।
इंदिरापुरम में महिला से लूटी थी सोने की चेन :
पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को दोपहर तीन बजे लुटेरों ने नीतिखंड चौकी क्षेत्र में मेरठ के नारंगपुर निवासी कल्पना कश्यप से सोने की चेन लूट ली थी। उन्होंने बाइक पर बेटे के साथ लुटेरों का दो किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन बीच रास्ते पर पुलिस नहीं मिलने पर लुटेरों को दबोच नहीं पाईं। इसके पहले साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में लुटेरों ने स्कूटी सवार पूजा सिंह के बेटे के हाथ से फोन लूट लिया। टीला मोड़ के तुलसी निकेतन में कलेक्शन एजेंट दीपक से 47 हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने लूट के दौरान एजेंट पर गोली चला दी थी। गनीमत रही कि एजेंट को गोली नहीं लगी।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। शिकायत के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें