फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने टैक्स जमा कराने के सभी काउंटर खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स जमा करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का किया जा रहा पालन - जोनल कार्यालय में शुक्रवार को टैक्स जमा करने के लिए खुले काउंटर - सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन टैक्स जमा करने के दौरान किया जा रहा है माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। नगर निगम ने अपने जोनल कार्यालय में शुक्रवार को टैक्स जमा कराने के लिए सभी काउंटर को खोल दिया है। अब लोग नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर अपने घरों का हाउस टैक्स जमा करा सकेंगे। अधिकारियों की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कार्यालय में सभी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। सबसे ज्यादा ख्याल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सबसे ज्यादा किया जा रहा है। मोहन नगर जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान नगर निगम कार्यालय बंद था। लोग ऑनलाइन के जरिए अपना हाउस टैक्स जमा करा रहे थे। अब सरकारी कार्यालय खुले हैं तो जोनल कार्यालय पर बिलिंग काउंटर को खोल दिया गया है। अब लोग जोनल कार्यालय पर आकर अपना टैक्स जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी सभी गाइडलाइंस का पालन कार्यालय में किया जा रहा है। बिलिंग काउंटर पर उचित दूरी पर चूने से सर्किल बनाए गए है। इसमें ही लोग खड़े रहकर आपस में उचित दूरी बनाए रखे। इसके साथ ही गेट और बिलिंग काउंटर पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बिना मास्क के कार्यालय में किसी के भी प्रवेश पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें