फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर पैसा खत्म, कैसे खरीदे सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम पर पैसा खत्म, कैसे खरीदे सामान - सील होने के बाद से खोड़ा स्थित एटीएम में नहीं डाला गया पैसा - बैंक के एटीएम गाड़ी ना पहुंचने से बूथ पड़े हैं खाली - एटीएम बूथ में नकदी निकालने की कोशिश कर निराश लौट रहे लोग - नकदी की कमी होने से हजारों परिवारों को हो रही व्यवस्था बनाने में दिक्कत - लोगों ने प्रशासन से एटीएम में पैसा उपलब्ध कराने की मांग की है माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा के सील होने के बाद से इलाके में कैश की समस्या बढ़ती जा रही है। बैंक के एटीएम गाड़ी बूथ पर नहीं पहुंचने के चलते इलाके के अधिकांश एटीएम खाली हो गए है। ऐसे में लोग पैस नहीं निकाल पा रहे हैं।नकदी की कमी के चलते खोड़ा में रहने वाले हजारों परिवारों को व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही है। खोड़ा इलाके में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है। पुलिस और प्रशासन ने खोड़ा से दिल्ली-नोएडा सीमा के 72 प्वाइंटों को बंद कर दिया है। इनमें से मात्र दो ही प्वाइंट से लोग आ जा सकते हैं। सील होने के बाद से इलाके में न तो बैंक खुल रहे हैं और न ही एटीएम बूथ पर कैश वैन पहुंच रही है। इसकी वजह से खोड़ा इलाके में बने अधिकांश एटीएम बूथ खाली हो गए हैं। यहां पर लोग कैश निकालने पहुंच रहे हैं लेकिन बूथ खाली होने की वजह से उन्हें बिना पैसे ही लौटना पड़ रहा है। कैश नहीं होने की वजह से खोड़ा में रहने वाले हजारों लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। लोग रोजमर्रा का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। स्थानीय निवासी जेपी पांडेय ने बताया कि इलाके में मजदूर तबके के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। लॉकडाउन में लोगों के पास जो कैश था वह खत्म हो गया है। लोगों अब अपने अकाउंट से पैसा निकालकर रोजमर्रा का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें