\n\nऑनलाइन 101 महिलाओं ने ली माहवारी स्वच्छता शपथ\n\nसाहिबाबाद। वसुंधरा स्थित आनादिह चैरिटेबल ट्रस्ट लॉक डाउन के बीच भी लगातार महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए कार्य कर रही है। इसी दिशा में बृहस्पतिवार को वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे के उपलक्ष्य में संस्था ने 101 महिलाओं के साथ ऑनलाइन चर्चा की। इसकी शुरुआत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार गर्ग के वीडियो संदेश से किया गया। इसके बाद डॉक्टर शालीनता रहेजा ने मासिक धर्म की स्वच्छता पर जानकारियां दी। इसके बाद चर्चा में शामिल महिलाओं ने अपने प्रथम महावारी अनुभवों को साझा किया और कई कविताएं भी इस मौके पर पढ़ी गई।\n\n\n