\n\nलॉक डाउन में सूख न जाए सड़क किनारे हरियाली, जागरूक लोग रख रहे ध्यान\n\n- लॉक डाउन के बीच ग्रीन बेल्ट के पेड़ों को पानी दे रहे लोग\n\n- नगर निगम और उद्यान विभाग जुटा कोरोना बचाव में, पेड़ों को पानी देने में जुटे लोग\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। कोरोना संकटकाल और लॉक डाउन के बीच सड़क किनारे की हरियाली सूख न जाए, इसको लेकर वैशाली और वसुंधरा के जागरूक लोग काफी सचेत हैं। इस दौरान नगर निगम और उद्यान विभाग के कर्मचारी कोरोना बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वैशाली वसुंधरा के लोग नियमित तौर पर ग्रीन बेल्ट की सिंचाई कार्य और उसकी देखभाल में जुटे हुए हैं।\n\nग्रीन बेल्ट में हर कोई अपने-अपने स्तर से सिंचाई कर रहा है। जिसका घर जिस इलाके में हैं वह अपने-अपने क्षेत्र में लगाए गए ग्रीन बेल्ट की सिंचाई सुबह उठकर ही करते हैं। सफाई मुहिम के सदस्यों का कहना है कि जब सभी लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई और इतनी मेहनत से इस कूड़े के ढेर को साफ करके जो पौधे लगाए गए थे उनकी देखभाल कैसे हो। इस ग्रीन बेल्ट में पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं है और जब यह देखा गया कि समय लंबा है और पौधे बिना पानी के शुभ जाएंगे तो उन लोगों ने एक रूटीन बनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक या दो सदस्य 2 दिन छोड़कर रोज इन पौधों में पानी डालते रहे ताकि ग्रीन बेल्ट में लगा गए पौधे देखरेख के अभाव में सूख न जाएं। नियमित रूप से ग्रीन बेल्ट में लगे पौधों की सिंचाई करने में के पी भट्ट, हरीश सिंह, सुनील कुमार ओझा, पंकज आनंद, दीप दानी, पुष्कर रावत, मिथिलेश कुमार, नंद नेगी आदि शामिल हैं।\n\n-----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n