फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए कर रही अपील अनजान ठेली वालों को न दें प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nआरडब्ल्यूए कर रही अपील अनजान ठेली वालों को न दें प्रवेश\n\n- पिछले दिनों कई सोसायटी के आस-पास बढ़े अजनबी लोग जो बेच रहे सब्जियां\n\n- वसुंधरा की एक सोसायटी के सीसीटीवी में पकड़ा गया रेकी करते हुए माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। अनजान ठेली वालों को सोसायटी के अंदर प्रवेश दिए जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाए जाने के दिशा निर्देश आरडब्ल्यूए फेडरेशन दे रही है। दरअसल लॉक डाउन के बाद से ही नए-नए लोग फल और सब्जियों की ठेली लेकर सोसायटियों में पहुंचने लगे हैं। फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि लॉक डाउन के बावजूद सोसायटियों में कई चोरी की घटनाएं सामने आई है। वसुंधरा आरडब्ल्यूए ग्रुप में स्थानीय निवासी ने एक ठेली वाले द्वारा रेकी करने और स् कूटी उठाने का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि न केवल आरडब्ल्यूए बल्कि रेजिडेंट्स भी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नए लोगों से खरीदारी न करें। टीएचए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि सब्जी व फल बेचने के बहाना कुछ लोग पहले रेकी करते हैं फिर दोपहिया वाहनों को उठा ले जाते हैं। कैलाश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पहले भी वह लोगों से अपील कर चुके थे कि वह नए लोगों से खरीदारी न करें लेकिन बहुत से रेजिडेंट्स इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। अब सब्जी व फल वाले जो नए लोग हैं उनकी रेकी करते हुए कि फोटो शेयर करते हुए सभी लोगों को चेताया गया है कि अब किसी भी नए चेहरे को सोसायटी के अंदर प्रवेश न दिया जाए। इसके साथ ही अब सभी आरडब्ल्यूए काफी सख्ती से पेश आएगी किसी भी नए लोगों को सोसायटी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे।\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें