फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल डिफेंस अब सोशल तौर पर नहीं बांटेगी खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nसिविल डिफेंस अब सोशल तौर पर नहीं बांटेगी खाना\n\n- पदाधिकारियों ने कहा लगातार राशन बांट रहे वार्डनों को दिया गया है आराम\n\n- व्यक्गित तौर पर संपर्क करने पर मिल सकेगी मदद\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। लगातार सवा माह से लोगों की मदद कर रहे सिविल डिफेंस के वालंटियर्स साहिबाबाद इलाके में पिछले कुछ दिनों से खाना वितरित नहीं कर रहे। इस संबंध में मोहन नगर जोनल दफ्तर पर सभी वार्डन की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि लगातार काम कर रहे सिविल डिफेंस के वालंटियर्स को कुछ दिनों के लिए राहत दी जाए। इस बीच सामूहिक तौर पर तो कहीं भी राशन वितरित नहीं किया जाएगा लेकिन यदि कोई जरूरतमंद व्यक्तिगत तौर पर सिविल डिफेंस पदाधिकारियों से संपर्क करता है तो उसे मदद पहुंचाई जाएगी।\n\nसिविल डिफेंंस के जोनल वार्डन एके ठाकुर ने बताया कि राजबाग इलाके में कुछ शरारती तत्वों द्वारा अभद्रता किए जाने के बाद वालंटियर्स ने खाना वितरण से इंकार कर दिया था। वहीं अब वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देश हैं कि कुछ  दिनों तक सभी वालंटियर्स को आराम दिया जाए। कुछ दिनों के आराम के बाद फिर नई ऊर्जा के साथ राशन वितरण किया जाएगा। एके ठाकुर ने बताया कि वैसे तो हम लोग सामूहिक तौर पर खाना वितरण नहीं कराएंगे लेकिन मीडिया अथवा किसी भी व्यक्तिगत माध्यम से परेशान व्यक्ति की जानकारी मिलने पर उसे राशन जरूर पहुंचाया जाएगा।\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें