फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगा दीप मेमोरियल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगा दीप मेमोरियल स्कूल - राम प्रस्थ स्थित इस स्कूल ने इस सत्र से की नई पहल - शहीदों के बच्चों को इंटर तक पढ़ाएगा निःशुल्क माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। राम प्रस्थ स्थित दीप मेमोरियल स्कूल ने सत्र 2020-2021 के शैक्षिक सत्र में एक नई पहल की है। स्कूल प्रबंधन ने फैसला लिया है कि वह शहीदों के बच्चों को इंटरमीडिएट तक निःशुल्क शिक्षा देगा। स्कूल प्रबंधन ने दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल कंचन शर्मा ने बताया कि यह पहल उन लोगों ने स्कूल के सभी स्टाफ से विचार के बाद किया है। यह एक नई और सकारात्मक पहल है। कंचन शर्मा ने बताया कि देश के किसी भी कोने में शहीद परिवार का बच्चा यदि उनके स्कूल में दाखिला लेता है तो उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च स्कूल प्रबंधन ही उठाएगा। कंचन शर्मा ने बताया कि इस योजना का लाभ दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य जनपदों के शहीद परिवार भी उठा सकते हैं। दरअसल स्कूल में हॉस्टल की भी व्यवस्था है, ऐसे में दूर-दराज के बच्चों को हॉस्टल सुविधा भी निःशुल्क दी जाएगी। कंचन शर्मा ने बताया कि यह पहल इसी सत्र से हुई है। हालांकि लॉक डाउन की वजह से वह बहुत ज्यादा प्रचार-प्रसार इस योजना का नहीं कर सके हैं लेकिन ऑनलाइन स्कूल की वेबसाइट पर भी इस सूचना को अपलोड कर दिया है। स्कूल के अभिभावकों को भी इस संबंध में मैसेज भेजा गया है ताकि उनका कोई परिचित हो तो इस बात की जानकारी वह दे सकें। वहीं स्कूल प्रबंधन ने ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें