माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा के धर्म विहार कालोनी में सब्जी वाले लगतार सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं। स्थानीय निवासी ने वीडियो के साथ ट्विटर पर यूपी पुलिस समेत अन्य अधिकारियों से की है। यूपी पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खोड़ा निवासी एक युवक ने ट्विटर पर खोड़ा के धर्म विहार में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने की शिकायत यूपी पुलिस समेत अन्य अधिकारियों से की है। युवक ने वीडियो के आधार पर शिकायत की है। जिसमें सब्जी वाले कालोनी में लाइन लगाकर खड़े हैं। उनका आरोप है कि सब्जी वाले गली को बंद कर लेते हैं। जिससे यहां पर पुलिस की गाडिय़ां न आ सके। पीडि़त ने पुलिस के आलाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। यूपी पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। एसएचओ खोड़ा संदीप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।