फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की डिलेवरी कराने को परेशान है श्यामपार्क निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nपत्नी की डिलेवरी कराने को परेशान है श्यामपार्क निवासी\n\n-निजी अस्पताल कह रहे पहले कराएं कोविड टेस्ट तभी होगी डिलेवरी\n\n- श्यामपार्क निवासी युवक ने कहा अब तक एक दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों का काट चुके हैं चक्कर\n\n माई सिटी रिपोर्टर\n\n साहिबाबाद। कोरोना संकट काल और लॉक डाउन के बीच श्यामपार्क निवासी एक युवक अपनी पत्नी की डिलेवरी कराने को पिछले दस दिनों से कई निजी अस्पतालों का चक्कर काट रहा है। वहीं हर जगह युवक को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि पहले पत्नी का कोविड टेस्ट कराइए।   युवक एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है, जिसका राजेंद्र नगर ईएसआई अस्पताल में पैसा कटता है। अब ईएसआई के कोविड अस्पताल बन जाने से उसके सामने समस्या आ गई है।\n\nश्यामपार्क निवासी रंजीत झा का कहना है कि उसकी पत्नी की डिलेवरी डेट 21 मई है। ईएसआई का पैसा कटता है लेकिन अस्पताल को कोविड अस्पताल बना दिया गया है ऐसे में अब उन्हें अपनी पत्नी का किसी निजी अस्पताल में डिलेवरी कराना होगा। रंजीत का कहना है कि इसके लिए वह पिछले दस दिनों से करीब दर्जन भर से अधिक अस्पतालों का चक्कर काट चुके हैं। रंजीत का कहना है कि किसी भी अस्पताल में जब वह डिलेवरी कराने की बात पूछते हैं तो प्रबंधन व डॉक्टर पहले पत्नी का कोविड टेस्ट कराने की सलाह दे रहा है। अस्पतालों के सलाह पर शनिवार को रंजीत ने एक निजी लेब से सपंर्क किया तो उन्हें बताया गया कि अब गाजियाबाद में टेस्ट नहीं होता है। रंजीत का कहना है कि इस तरह तो उनकी पत्नी का न कोविड टेस्ट हो सकेगा और न ही कोई अस्पताल डिलेवरी कराने को राजी हो रहा है। ऐसे में उनकी पत्नी और परिवार पर खतरा आन पड़ा है। ----\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें