फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका बंद, सात बजे के बाद शराब बेचते हुए पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। राजेंद्रनगर में एमफोरयू शराब के ठेका बंद होने के बाद स्कूटी पर शरीब और बीयर बेच रहे एक युवक को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बेची गई शराब के डेढ लाख रुपये, आठ बीयर की केन, 4 अंग्रेजी शराब के पव्वे और स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने ठेके के मालिक और कर्मचारी के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन व आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। राजेंद्रनगर सेक्टर पांच में एमफोरयू के पास शराब का ठेका है। शराब का ठेका शाम को सात बजे बंद कर दिया गया। पीआरवी टू व्हीलर और चौकी इंचार्ज राजेंद्रनगर गश्त करते हुए पहुंचे तो एक युवक स्कूटी पर शराब बेचते हुए दिखा। पुलिस ने युवक को मौके पर पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। युवक के पास से आठ बीयर की केन और चार अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद हुए। युवक की जेब की तलाशी लेने पर डेढ लाख रुपये बरामद हुए। जिसमेें दो हजार के 75 नोट, सौ रुपये के चार, 50 का एक, दस के चार और पांच रुपये का एक नोटबरामद किया।यह रुपये शराब बेचने के बाद उसने रखे थे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीपक तोमर निवासी लोहिया नगर गाजियाबाद बताया। एसएचओ अनिल शाही ने बताया कि दीपक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह ठेके के मालिक के कहने पर ही सात बजे के बाद शराब बेच रहा था। दीपक और ठेका मालिक जिसका नाम व पता अज्ञात है के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने व आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें