फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लग रही ऑनलाइन शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में लग रही ऑनलाइन शाखा - नीतिखंड के स्वयंसेवकों ने की शुरुआत माई सिटी रिपोर्ट साहिबाबाद।  इंदिरापुरम स्थित नीतिखंड एक के स्वयंसेवकों ने ऑन लाइन शाखा लगानी शुरू कर दी है। स्वयंसेवकों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शाखा लगाने के लिए नई तकनीक का सहारा लिया है।शाखा के स्वयंसेवक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे देश में कोरोना का संकट चल रहा है। जिसके कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। इसी कारण हमारी शाखा भी 20 मार्च से नहीं लग पा रही थी। इतने दिनों से घर पर बैठे हुए भी सभी बोर हो रहे थे, ऐसे में ऑनलाइन शाखा लगाना ही तय हुआ। स्वयंसेवकों ने कहा कि वह सरकार के प्रयासों के साथ हैं और सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। इसी कारण इलाके में 3 अप्रैल से अपनी शाखा को ऑनलाइन लगाना प्रारम्भ कर दिया है। शाखा के स्वयंसेवक सुनील सैनी ने बताया कि शाखा प्रतिदिन सुबह 7 से 7:30 तक ऑनलाइन लगती है। 30 मिनट मिनट में शाखा लगाना, सूक्ष्म व्यायाम, सुभाषित, अमृत वचन और प्रार्थना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें