फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा में लॉकडाउन भी नहीं बन रही बाधा

विज्ञापन
जागृति ग्रुप द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस का स्क्रीनशॉट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉक डाउन के दौरान जहां पूरा जिला एक तरह से ठहरा हुआ है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है जो घरों में भी रहकर समाज सेवा के काम में लगे हुए हैं। ये लोग अपने ग्रुप के माध्यम से वीडियो चैट द्वारा समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए मीटिंग कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं गौड़ होम्स सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष अतुल त्यागी। जिन्होंने जागृति नाम का ग्रुप बनाया हुआ है। कोरोना वायरस को लेकर फैली महामारी और लॉक डाउन के दौरान भी वे अपने ग्रुप के साथियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस चैट कर समाज और सोसाइटी के बारे में चर्चा करते हैं। अतुल त्यागी द्वारा अपने इसी ग्रुप के माध्यम से सोसाइटी में रहने वाले लोगों के लिए खेतों से बाजार से कम दामों पर आलू उपलब्ध करवाए गए। उनका कहना है कि हम अगर इस समय समाज के काम नहीं आए तो फिर कब आएंगे। यहीं समय है आगे आकर जरूरतमंद और गरीबों की सेवा करने का। लॉकडाउन के इस माहौल में टीम जागृति के राजेश सिंह जो सोसाइटी के पूर्व सचिव भी हैंं उनके द्वारा सोसाइटी में काम करने वाले कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ टीम के ही एक अन्य मेंबर घनश्याम सिंह काम्बोज अपनी लैब और ग़ाज़ियाबाद ब्लड बैंक में जरूरत पड़़ने पर खून की जांच की सुविधा प्रदान करा रहे हैं। टीम जागृति कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए सभी सुझाव, अपील को जनमानस तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अतुल बताते हैं कि कोरोना जैसी महामारी के समय में सोसाइटी के निवासियों के हितों को ध्यान में रखकर प्रशासन से उपलब्ध सुविधाएं सही प्रकार उन तक पहुंचे इसके लिए टीम जागृति पूरी तरह से तैयार है। टीम जागृति के सभी सदस्य प्रशासन के संपर्क में भी रहते हैं। टीम जागृति के सदस्य इस समय सोसाइटी में घर पर ही रहने का आहवान कर रही है। लाकडाउन के दौरान ऐसे समय लोग घरों में रहने को मजबूर हैं ऐसे समय में घर में रहकर भी टीम जागृति समाज में जरूरतमंद की सहायता जिस प्रकार से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें