फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक डाउन ने बढ़ा दी सोशल डिस्टेंसिंग दोस्तों की सता रही है कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन ने कर दी सोशल डिस्टेंसिंग, दोस्तों की सता रही है कमी - वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कर रहे हैं दोस्तों के ग्रुप - चर्चा में कोरोना और समय बिताने की अनुभव ज्यादा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोगों को अधिक जागरूक किया जा रहा है। घरों में कैद लोग सोशल डिस्टेंसिंग पर अपने दोस्तों से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में व्हाट्सएप सहित अन्य एप के जरिए सोशल डिस्टेंसिंग से बढ़ी दूरियों को कम करने का काम किया जा रहा है। पांच से छह दोस्त एक साथ समय तय कर वीडियो कॉल पर जुड़ते हैं। बातों में हालचाल के अलावा कोरोना और घर पर समय काटने को लेकर बातें हो रही हैं। लोग अपने अनुभव और आसपास की गतिविधियों को वीडियो कॉल के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों से साझा कर रहे हैं। --- मैं अपने दोस्तों से रोजाना वीडियो कॉलिंग के जरिए बात करता हूं। इस दौरान घर पर समय बिताने को लेकर ज्यादा बात होती है। - विपिन गोयल, व्यापारी --- लॉकडाउन के दौरान घर पर ही समय बिताया जा रहा है। ऐसे समय में दोस्तों को मिस कर रहा हूं। आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। - वैभव त्यागी, समाजसेवी --- इन दिनों सब जगह बंदी होने से घर पर अच्छा समय काट रहे हैं। दोस्तों और मित्रों से फोन कर उनका हाल लेता हूं। अशोक शर्मा, उद्यमी --- बाजार बंद हैं, ऐसे में परिवार के साथ टीवी देखने, इंडोर गेम्स में समय बिता रहे हैं। दोस्तों से फोन पर रोज बात करता हूं। संदीप गर्ग, व्यापारी --- बॉक्स लॉकडाउन के शुरुआती दिनों के मुकाबले कम हुई बाजारों में भीड़: लॉकडाउन की शुरुआत दिनों के मुकाबले बाजारों में लगने वाला लोगों का जमघट भी कम हुआ है। रविवार को बाजार में कम ही लोग दिखे, खासकर किराना मंडी में लोगों की भीड़ कम हुई है। विक्रेताओं का कहना है कि अधिकांश लोगों ने लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद ही महीने-दो महीने का राशन इक्ट्ठा कर लिया। किराना कारोबारी देवेंद्र हितकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह के मुकाबले अब वस्तुओं को लेकर इतनी मारामारी नहीं है। किराना मंडी में कम ही ग्राहक आ रहे हैं। नवरात्र में अष्टमी और नवमी से पहले ही कुछ ग्राहक बाजार में हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें