फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए गाजियाबाद ने नोएडा भेजी 25 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए गाजियाबाद ने नोएडा भेजी 25 बसें - साहिबाबाद से तीन और खुर्जा से 22 बसों को नोएडा भेजा गया माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए ट्रेनों और बसों का सहारा शासन की तरफ से लिया जा रहा है। इसके तहत ही शुक्रवार को गाजियाबाद रीजन की तरफ से २५ बसों को नोएडा डिपो को मुहैया कराया गया है। यहां से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा जाएगा। साहिबाबाद डिपो के एआरएम बीके अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए जा रहे हैं। नोएडा की तरफ से गाजियाबाद रीजन से २५ बसों की मांग की गई है। गाजियाबाद रीजन ने खुर्जा से २२ और साहिबाबाद डिपो से ३ बसें नोएडा को मुहैया कराया है। उन्होंने बताया कि यह बसें लंबे रूट पर जाएंगी। नोएडा के पास सीएनजी बसें है लेकिन डीजन बसें नहीं है। ऐसे में गाजियाबाद रीजन की तरफ से बसें मुहैया कराई गई है। यहां से इन बसों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगातार प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की तरफ से बसें भेजी जा रही है। मथुरा भी विभाग की तरफ से बस भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से ७०० से अधिक बसें तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें