फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक चौराहों पर गा रहे उपनिरीक्षक लोकेंद्र, जाने कहां गए वो दिन...

विज्ञापन
policeman sing a song - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रति लोग जागरूक हो, इसके लिए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस की कोरोना रैपिड एक्शन की पांच टीमों का गठन किया हुआ है। एक टीम शहर में लोगों को जागरूक कर रही है तो बाकी देहात में जागरुकता अभियान चला रही हैं। नगर की कोरोना रैपिड एक्शन टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह हैं। उनकी गाड़ी में कोरोना किट, सैनिटाइजर, साबुन, मास्क के साथ लाउडस्पीकर भी रखा हुआ है। जब वह किसी चौराहे पर जाते हैं तो सबसे पहले लाउडस्पीकर से लोगों को सलाह देते हैं कि अपने घर में रहे। चेतावनी भी देते है कि यदि घर के बाहर निकले तो पत्नी इंतजार ही करती रहेगी और हम उन्हें थाने की हवालात में ले जाएंगे। इसके बाद वह विदेशों का उदाहरण देते हैं। आंकड़ों के साथ बताते हैं कि इटली में कितने लोग मर चुके। पाकिस्तान का कैसा हाल है। अमेरिका किस तरह से कोरोना की जकड़ में है। यह लंबा चौड़ा भाषण देने के बाद वह कुछ देर चुप रहते हैं। इसके बाद मोबाइल से लाउडस्पीकर को ब्लूटूथ से कनेक्ट करके म्यूजिक चलाते हैं और खुद गाना गाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। लाउडस्पीकर से दारोगा लोकेंद्र सिंह लोगों को बताते हैं कि वह अपने घर में रहे। पत्नी से इतना लड़े कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कभी पति-पत्नी में झगड़ा न हो। घर में पत्नी के साथ डांस करे। रसोई में खाना बनाएं। साथ ही अधिकतर वह गाना गाते हैं जाने कहां गए वो दिन..। एसएसपी संतोष कुमार सिंह कहते हैं कि यह अनूठा और अच्छा तरीका है। दारोगा से इस बाबत जानकारी की जाएगी, साथ ही अग्रिम निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें