(फोटो)
वसुंधरा। सेक्टर-5, 6, 7 और 8 के बीच पुलिस कोतवाली के पास स्थित भगवान बुद्ध चौक के अधूरे सुंदरीकरण को लेकर लोगों में नाराजगी है। डॉ. बीआर आंबेडकर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष सोहनबीर सिंह ने बताया कि चौक के समुचित विकास के लिए पहले भी गाजियाबाद नगर निगम को पत्र लिखा गया था, लेकिन कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बुद्ध प्रतिमा पर छत भी करीब नौ महीने की देरी से बनाई गई। अब पंचशील के सिद्धांतों के अनुरूप चौक का रंग-रोगन और सुंदरीकरण कराया जाना बाकी है। उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करके नगर निगम से जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की है। संवाद