500 युवा उद्यमियों को स्थापना दिवस पर दिया जाएगा ऋण
गाजियाबाद ।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत 24 जनवरी को प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश भर के 25000 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जाएगा। जिले में 500 लाभार्थियों को ऋण वितरित करने का लक्ष्य है। इसके संबंध में मंगलवार को विकास भवन में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधि और कौशल विकास मिशन बड़ी संख्या में आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2024-25 ने 4000 आवेदन करने का लक्ष्य दिया गया था पर अभी तक महज 63 लोगों ने आवेदन किया है। जिलाधिकारी ने योजना से जुड़े सभी अधिकारियों को बड़ी संख्या में आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।